नजीबाबाद-गजरौला के बीच दो पैसेंजर ट्रेनें रद्द:वॉशिंग लाइन की मरम्मत के चलते 21 नवंबर से 6 जनवरी तक बंद रहेगा संचालन
नजीबाबाद रेलवे स्टेशन की वॉशिंग लाइन की मरम्मत के चलते नजीबाबाद-गजरौला के बीच चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेनें करीब 45 दिन रद्द रहेंगी।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के मुताबिक, स्टेशन पर 22 नवंबर से 5 जनवरी 2027 तक मरम्मत का काम होगा। इस दौरान रेल परिचालन और ट्रेन के डिब्बों के रखरखाव के लिए दो ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है।
गाड़ी संख्या 54384 नजीबाबाद-गजरौला 21 नवंबर से 6 जनवरी 2027 तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54381 गजरौला-नजीबाबाद 22 नवंबर से 7 जनवरी 2027 तक बंद रहेगी।
रेलवे ने यात्रियों से सफर शुरू करने से पहले ट्रेन के संचालन की जानकारी लेने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)