प्रेमी के साथ पति का कत्ल करना चाहती थी प्रिया:गाजियाबाद में पत्नी ने सीनियर एकाउंटेंट पर कराए चाकू से वार, दोनों पर FIR

Oct 27, 2026 - 13:12
0
प्रेमी के साथ पति का कत्ल करना चाहती थी प्रिया:गाजियाबाद में पत्नी ने सीनियर एकाउंटेंट पर कराए चाकू से वार, दोनों पर FIR
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में सोमवार सुबह पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर चाकू से हमला कर दिया। घायल पति की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल के भाई की तहरीर पर इंदिरापुरम पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में केस दर्ज किया है। दोनों को आज कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। पूछताछ में दोनों ने बताया कि हम शादी करना चाहते थे, इसलिए सुबह के समय हत्या करने का समय चुना। जिससे पत्नी शोर मचाकर यह कह दे कि चोरी या लूट के इरादसे से कोई घर में घुस आया। लेकिन तभी छोटी बच्ची ने यह पूरा मामला देख लिया। यह है पूरा मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा स्थित सेक्टर 1 में रहने वाले शशांक अपनी पत्नी प्रिया शर्मा और बेटी वेदांशी के साथ रह रहा है। दोनों ही दिल्ली में सीनियर एकाउंटेंट की नौकरी करते हैं। जहां प्रिया शर्मा का जिम ट्रेनर प्रताप से अफेयर चल रहा है। जहां दोनों चोरी छिपे दोनों एक दूसरे से मिलते थे। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे प्रताप जिम से लौटने के बाद शशांक के घर पहुंचा। जिसके बाद शशांक पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के समय प्रिया भी घर में मौजूद थी। इसी बीच प्रिया की छोटी बेटी ने देख लिया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने आरोपी को प्रताप को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और हिरासत में लेकर पूछताछ की। 4 साल पहले हुई थी दोनों की शादी शशांक कंथारिया पुत्र मैथली शरण झांसी के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी परसट का रहने वाला है। शशांक की शादी 4 साल पहले प्रिया शर्मा से चार साल पहले हुई थी। दोनों की तीन साल की एक बेटी है। शशांक केंद्र सरकार के एक विभाग में अकाउंटेंट के पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी प्रिया भी इसी विभाग में काम करती हैं। कुछ समय पहले प्रिया शर्मा ने जिम जाना शुरू किया था, यहीं से प्रिया की दोस्ती जिम ट्रेनर प्रताप से हुई। इसके बाद दोनों में अफेयर शुरू हो गया। दोनों के बीच अवैध सम्बंध हैं। पति की हत्या कराना चाहती है प्रिया डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया कि प्रिया शर्मा और उसके प्रेमी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। दोनों से पूछताछ की है। जिसमें प्रिया ने पूछताछ में बताया कि मैं अपने पति शशांक की हत्या कराना चाहती थी, जहां कॉल करके प्रेमी प्रताप को बुलाया था। पुलिस दोनों की सीडीआर भी खंगाल रही है। दोनों ने बताया कि हत्या करके चोरी चा लूट का शोर मचा देते।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User