सोनमर्ग अटल टनल के पास सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, हादसे में छह जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग अटल टनल के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन सड़क से फिसलकर पलट गया, जिससे छह जवान घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गुंड स्थित सीआरपीएफ शिविर में भर्ती कराया गया। घटना के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने राहत एवं जांच कार्य शुरू कर दिया है।