शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, उसावां थाना प्रभारी सस्पेंड:डीजीपी ने 3 दिन में जांच रिपोर्ट मांगी, लंबित शिकायतों का कारण भी बताना होगा
बदायूं में जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही सामने आने पर उसावां थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय स्तर पर शिकायतों की मॉनिटरिंग के दौरान उसावां थाने में लापरवाही मिली थी। इस पर डीजीपी ने एसएसपी बदायूं को जांच कर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद एसएसपी ने थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया। तीन दिन में जांच रिपोर्ट भेजने के निर्देश डीजीपी ने एसएसपी को तीन दिन के भीतर मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजने को कहा है। साथ ही लंबित जनशिकायतों का कारण स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट डीआईजी और एडीजी के माध्यम से पुलिस मुख्यालय भेजी जानी है। लंबित शिकायतों की जिम्मेदारी तय होगी पुलिस मुख्यालय की मॉनिटरिंग में शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही सामने आने के बाद कार्रवाई की गई। डीजीपी ने थाना प्रभारी की जिम्मेदारी तय करने और शिकायतें लंबित रहने की वजहों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच के आधार पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। समयबद्ध निस्तारण के निर्देशों के बावजूद लापरवाही पुलिस अधिकारियों की ओर से थानों पर आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनका समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए जाते हैं। इसके बावजूद शिकायतें लंबित रहने पर उसावां थाने के मामले में तीन दिन के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट भेजने की समयसीमा तय की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)