सपा-कांग्रेस की 23-24 व 25 नवंबर को दिल्ली में बैठक:सीट शेयरिंग के लिए सपा ने कांग्रेस के सामने रखा प्रस्ताव
समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के सामने 23, 24 व 25 नवंबर को दिल्ली में सीट शेयरिंग के लिए बैठक का प्रस्ताव रखा है। सपा सांसद राजीव राय ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि अखिलेश यादव और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में सीट शेयरिंग को लेकर औपचारिक बातचीत हो गई थी। उसमें सहमति बनी कि जल्द ही तीन-तीन लोगों की कमेटी बनाई जाए। राजीव राय ने बताया कि हम लोगों ने उनसे कहा है कि 23, 24 व 25 नवंबर को बैठने के लिए प्रपोज़ल दिया है। ताकि बारी बारी से बैठने के बजाए लगातार बैठकर समय की बचत की जाए और लगातार तीन दिन दिल्ली में बैठ लिया जाए। हम लोग 23, 24 व 25 नवंबर को दिल्ली में बैठेंगे। दर असल 17 नवंबर को ये बैठक दिल्ली में होनी थी, लेकिन सपा की ओर से इस बैठक के लिए समय मांगा गया था। कांग्रेस ने सपा को 181 सीटों की सूची दी है, जिसमें वे लड़ना चाहते हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से इस बैठक में राजीव राय समाजवादी पार्टी की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके साथ दो अन्य सांसद हो सकते हैं, जिनके नाम का खुलासा अभी नहीं किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)