फर्रुखाबाद में 11 दरोगाओं की तैनाती बदली:संकिसा चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, 10 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी फेरबदल
फर्रुखाबाद में एसपी आरती सिंह ने मंगलवार शाम उप निरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया। संकिसा चौकी प्रभारी अरुण कुमार को लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन भेज दिया गया। इसके अलावा 10 अन्य उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं। पुलिस ने शाम करीब 6 बजे प्रेस नोट जारी कर तबादलों की जानकारी दी। तिकोना और आवास विकास चौकी के प्रभारी बदले शहर कोतवाली की तिकोना चौकी प्रभारी शाकिर अली को कोतवाली फर्रुखाबाद भेजा गया है। उनकी जगह मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र की नीब करौली चौकी के प्रभारी लक्ष्मण सिंह को तिकोना चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। कादरी गेट थाने की आवास विकास चौकी प्रभारी दीपक कुमार को अमृतपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र की कुआं खेड़ा चौकी प्रभारी शिव कुमार को आवास विकास चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन उप निरीक्षकों की भी बदली तैनाती पुलिस लाइन से उप निरीक्षक अभिषेक शुक्ला को डायल 112 का प्रभारी बनाया गया है। अमृतपुर चौकी प्रभारी राहुल सिंह को कोतवाली फर्रुखाबाद भेजा गया है। फतेहगढ़ कोतवाली की सेंट्रल जेल चौकी पर तैनात उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार को थाना राजेपुर भेजा गया है। मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र की मेडिकल चौकी प्रभारी रामकेश को चुनावी सेल में तैनाती दी गई है। थाना साइबर क्राइम के उप निरीक्षक सुबोध यादव और कादरी गेट थाने के उप निरीक्षक विमल कुमार को कोतवाली कायमगंज भेजा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)