चांदपुर में द्वितीय खाटू श्याम कीर्तन:मनोज शर्मा समेत कलाकारों ने भजनों से भक्तों को किया भावविभोर
बिजनौर में चांदपुर नगर के मोहल्ला चिमन, दतियाना रोड पर सोमवार को द्वितीय खाटू श्याम कीर्तन 'एक शाम श्याम बाबा के संग' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान शक्ति मित्तल ने भी बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र और नागरिकों की मंगलकामना की। कीर्तन में बाहर से आए प्रसिद्ध भजन गायकों मनोज शर्मा (ग्वालियर), प्रेरणा आर्य, अग्रवाल जी, मनु वर्मा, दीपक वर्मा और आशीष शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। उनकी मधुर आवाज और भक्तिमय गीतों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजनों की धुन पर भक्त देर रात तक झूमते रहे। पूरा पंडाल बाबा खाटू श्याम के जयकारों से गूंजता रहा और वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के समापन पर शक्ति सिंह ने आयोजन में सहयोग देने वाले आयोजकों और समस्त श्याम प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं भी दीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)