सर्राफा बाजार में चोरी के बाद तीन पुलिसकर्मी निलंबित:रामपुरा थाने में नई तैनाती, जिले में 17 पुलिसकर्मियों के तबादले

Nov 15, 2026 - 23:53
0
सर्राफा बाजार में चोरी के बाद तीन पुलिसकर्मी निलंबित:रामपुरा थाने में नई तैनाती, जिले में 17 पुलिसकर्मियों के तबादले
जालौन के रामपुरा कस्बे के सर्राफा बाजार में रात्रि गश्त के दौरान चोरी की घटना होने पर एसपी सुरेश चन्द्र रावत ने सख्त कार्रवाई की है। ड्यूटी पर तैनात होने के बावजूद चोरी की वारदात होने पर एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही जिले में पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने और अपराध नियंत्रण के लिए 17 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। गश्त पर थे तीनों पुलिसकर्मी, फिर भी हुई चोरी 14 नवंबर की रात रामपुरा थाने में तैनात उपनिरीक्षक जगदीश, आरक्षी अनिल कुमार और आरक्षी रामकेश की ड्यूटी कस्बे के सर्राफा बाजार में रात्रि गश्त के लिए लगाई गई थी। इसी दौरान बाजार में चोरी की घटना हो गई। अधिकारियों ने इसे ड्यूटी में गंभीर लापरवाही माना। निलंबन अवधि में तीनों पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन उरई में रहना होगा। साथ ही बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगाई गई है। रामपुरा थाने में भी किया गया फेरबदल चोरी की घटना के बाद रामपुरा थाने की पुलिस व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। उपनिरीक्षक रविकांत वर्मा को पुलिस लाइन से रामपुरा का कस्बा इंचार्ज बनाया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार और विनोद कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों को भी रामपुरा थाने में नई तैनाती दी गई है। 17 पुलिसकर्मियों के तबादले और नई तैनाती एसपी ने जिले में कुल 17 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इनमें उपनिरीक्षक रविकांत वर्मा, प्रवेश कुमार, विनोद कुमार, नीरज कुमार, शिवकरन सिंह, संतोष कुमार और जयकिशोर शामिल हैं। मुख्य आरक्षियों में राघवेंद्र सिंह, संदीप कुमार, उमाशंकर यादव, विनय कुमार और राजकुमार को नई जिम्मेदारी दी गई है। राजकुमार का कालपी स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें एट थाने में तैनाती दी गई है। वहीं, गोकरन सिंह का जालौन थाने में किया गया स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें एसपी के वाचक कार्यालय में भेजा गया है। इसके अलावा आरक्षी सद्दाम हुसैन और उदय प्रताप को पुलिस लाइन से रामपुरा थाने भेजा गया है। रामू यादव को कदौरा से कालपी और दर्पण कुमार को साइबर सेल से सर्विलांस सेल में स्थानांतरित किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User