शामली में रेलवे ट्रैक पर सिर कटा शव मिला:थानाभवन-जलालाबाद स्टेशन के बीच पड़ा हुआ था, साथ में मिला आसिफ नाम का SBI एटीएम कार्ड

Nov 15, 2026 - 23:04
0
शामली में रेलवे ट्रैक पर सिर कटा शव मिला:थानाभवन-जलालाबाद स्टेशन के बीच पड़ा हुआ था, साथ में मिला आसिफ नाम का SBI एटीएम कार्ड
शामली के थानाभवन और जलालाबाद रेलवे स्टेशन के बीच रविवार देर रात रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का सिर कटा शव मिला। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर थानाभवन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जता रही है, हालांकि अन्य सभी पहलुओं से भी मामले की जांच की जा रही है। शव से करीब 200 मीटर दूर मिला सिर पुलिस ने घटनास्थल पर जांच के दौरान मृतक का सिर उसके धड़ से करीब 200 मीटर दूर बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने मौके को सुरक्षित कर आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की। ATM कार्ड से पहचान कराने की कोशिश मृतक के पास से आसिफ नाम का SBI बैंक का ATM कार्ड मिला है। पुलिस कार्ड के माध्यम से मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। फोरेंसिक टीम करेगी घटनास्थल की जांच सूचना मिलने पर जलालाबाद चौकी प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। टीम मौके से आवश्यक नमूने और साक्ष्य जुटाएगी। आत्महत्या की आशंका, अन्य पहलुओं की भी जांच पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है, लेकिन घटना के अन्य संभावित पहलुओं को भी ध्यान में रखा गया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान और फोरेंसिक जांच के बाद घटना की परिस्थितियों के संबंध में अधिक स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User