छठ पर घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, देखें ड्रोन-VIDEO:व्रती महिलाएं अपने परिवार के साथ घाटों पर पहुंचीं, डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया

Nov 16, 2026 - 00:09
0
छठ पर घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, देखें ड्रोन-VIDEO:व्रती महिलाएं अपने परिवार के साथ घाटों पर पहुंचीं, डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया
प्रयागराज में महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को संगम समेत बलुआ घाट, अरैल घाट, फाफामऊ घाट, श्रृंगवेरपुर घाट और दशाश्वमेध घाट सहित शहर के कई घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शाम होते ही व्रती महिलाएं अपने परिवार के साथ घाटों पर पहुंचीं और डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से घाटों पर विशेष इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा के मद्देनजर घाटों पर बैरिकेडिंग की गई और जल पुलिस की तैनाती रही। वहीं, शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया था। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी करती रहीं। वीडियो देखने के लिए ऊपर तस्वीर पर क्लिक करें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User