सुल्तानपुर में अखंड रामायण पाठ संपन्न:पूर्णाहुति के बाद मेला शुरू, गुरुवार को होगा विशाल भंडारा
सुलतानपुर में सेवतरी स्थित लक्ष्मी-गणेश मंदिर में आयोजित अखंड रामायण पाठ शनिवार को संपन्न हुआ। पुरोहित आचार्य हरि ओम मिश्र की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पूर्णाहुति दी और हवन-पूजन कर परिवार व समाज की खुशहाली की कामना की। इसके बाद रविवार को मंदिर परिसर में मेले का शुभारंभ हुआ। मेले में सुबह से ही दूर-दराज के क्षेत्रों से आए दुकानदारों ने दैनिक उपयोग की वस्तुओं की दुकानें सजाईं। शाम को भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मेले में आसपास के गांवों से आने वाले श्रद्धालु बाबा के देवस्थल पर मत्था टेककर परिवार और देश की खुशहाली की कामना करते हैं। दीपावली के पांचवें दिन गुरुवार को यहां विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)