लोडर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत:तीसरा साथी गंभीर घायल, ड्राइवर मौके से भागा

Nov 08, 2026 - 13:53
0
लोडर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत:तीसरा साथी गंभीर घायल, ड्राइवर मौके से भागा
बिधूना कोतवाली क्षेत्र में दिबियापुर रोड पर बिकूपुर बंबा के पास रविवार दोपहर लोडर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक लोडर छोड़कर फरार हो गया। तीनों युवक एक ही बाइक से हरचंदपुर की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। बिकूपुर बंबा के सामने उनकी बाइक की सामने से आ रहे लोडर से टक्कर हो गई। हादसे में रूपपुर गांव के वीनस (32), पिता सुनील कुमार, और छोटे (28), पिता राम प्रकाश, की मौके पर मौत हो गई। तीसरे साथी जितेंद्र (27), पिता संतोष, को गंभीर चोटें आईं। लोगों ने जितेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे सैफई रेफर किया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। शव पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेजे जा रहे हैं। वीनस के परिवार में पिता सुनील, मां उमा देवी, पत्नी नेहा, भाई सौरभ और गौरव, बेटे अंश और आयुष और बेटी आयुषी हैं। छोटे के परिवार में पिता रामप्रकाश, मां श्यामवती और भाई पुष्पेंद्र हैं। घायल जितेंद्र के परिवार में पत्नी रोशनी, पिता संतोष, भाई शिवशंकर और एक छोटा बेटा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस लोडर चालक की तलाश कर रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User