सुल्तानपुर में भागवत कथा:पंडाल पहुंचे टीकरमाफी आश्रम के महंत, अयोध्या के आचार्य ने सुनाए प्रसंग

Nov 05, 2026 - 08:49
0
सुल्तानपुर में भागवत कथा:पंडाल पहुंचे टीकरमाफी आश्रम के महंत, अयोध्या के आचार्य ने सुनाए प्रसंग
सुल्तानपुर में भदैया ब्लॉक के सेमरी पुरुषोत्तमपुर (शुकुलपुर) गांव में दुर्गा माता मंदिर के पास आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान स्वामी परमहंस आश्रम टीकरमाफी के महंत अपने साथियों के साथ कथा पंडाल में पहुंचे। उनके आगमन पर शुक्ला परिवार ने स्वागत किया। अयोध्या के श्रीराम जानकी मंदिर, कनीगंज से आए आचार्य देशिकेन्द्रभूषणाचार्य महाराज (दिलीप मिश्र) कथा सुना रहे हैं। हरिकेश शुक्ला के अनुरोध पर आश्रम के महंत कथा में शामिल हुए। इस अवसर पर सुल्तानपुर आईटीआई में कार्यरत राजेश चौरसिया ने सभी यजमानों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एमएलसी के पुत्र शेखर सिंह, उनके पीआरओ अजय सिंह, नवनीत सिंह, मनीष सिंह, अनिल सिंह, राजेश तिवारी, गिरीश मिश्रा, मंगल पांडे, अंबरीश सिंह, करुणा शंकर पांडे, कपीश मिश्रा, संदीप मिश्रा, जगदीश पाठक, गुड्डू श्रीवास्तव, त्रिभुवन तिवारी, श्रीराम तिवारी, शिवराम तिवारी, सचिन शुक्ला, प्रवेश मिश्रा, अवधेश चतुर्वेदी, कमला शुक्ला, ओम प्रकाश पांडे और सरजू प्रसाद तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान हरिकेश शुक्ला, रवि शुक्ला, मनीष शुक्ला, गणेश शुक्ला, राजमणि शुक्ला, कमलेश शुक्ला और आशीष शुक्ला ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User