अम्बेडकरनगर में निजी अस्पतालों की जांच होगी:16 से 30 नवंबर तक अभियान, बिना डिग्री और लाइसेंस अस्पताल चलाने पर मुकदमा दर्ज
अम्बेडकरनगर में स्वास्थ्य विभाग 16 से 30 नवंबर तक निजी अस्पतालों की जांच करेगा। सभी तहसीलों में जांच टीमें बनाई गई हैं। गड़बड़ी मिलने पर संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि टीमें गली-कूचों में चल रहे निजी अस्पतालों और सील किए गए अस्पतालों की जांच करेंगी। अस्पतालों का पंजीकरण, चिकित्सकीय सुविधाएं, भवन का नक्शा और तय मानक देखे जाएंगे।
टीम में संबंधित इलाके के चिकित्साधिकारी, अग्निशमन विभाग के कर्मचारी और बायोवेस्ट संस्था के कर्मी शामिल होंगे। डिप्टी सीएमओ, केंद्र अधीक्षक और थाना अध्यक्ष भी जांच टीम में रहेंगे। निरीक्षण की तारीख सीएमओ तय करेंगे। टीम को जांच वाले दिन शाम तक रिपोर्ट कार्यालय में जमा करनी होगी।
जिले में निजी क्लीनिकों में महिलाओं की मौत के दो मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच की तैयारी की है। जुलाई में बसखारी के एक नर्सिंग होम में गर्भपात के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में नर्स पर गर्भपात कराने का आरोप था।
इसके बाद 24 अक्टूबर को इल्तिफातगंज कस्बे के दंत क्लीनिक में इलाज कराने पहुंची एक महिला की मौत हो गई थी। उसे एनेस्थीसिया की अधिक डोज दी गई थी। घटना के पांच दिन बाद सीएमओ खुद निरीक्षण करने पहुंचे थे।
सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार के मुताबिक सील और पंजीकृत अस्पतालों के मानक और भवन के नक्शे की जांच होगी। झोलाछाप और बिना पंजीकरण वाले क्लीनिक मिलने पर विभागीय कार्रवाई के साथ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बिना डिग्री और लाइसेंस के अस्पताल चलाने की अनुमति नहीं होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)