पत्नी को घर में बंद करके पति ने सुसाइड किया:झांसी में घर के बाहर पेड़ पर लटका मिला शव, दोनों में झगड़ा हुआ था
झांसी में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। वह शराब पीकर घर आया था। इस बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया। पत्नी कमरे में जाकर सो गई। तब पति ने घर के मैन गेट की कुंडी बाहर से बंद कर दी और बाहर लगे अमरुद के पेड़ पर फांसी लगा ली। जब लोगों ने शव लटका देखा तो कुंडी खोलकर पत्नी को जगाया। इसके बाद घरवाले भी पहुंच गए और बबीना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला बबीना थाना क्षेत्र के पुरा गांव का है। माता-पिता की पहले हो चुकी मौत मृतक का नाम लल्लू उर्फ रानू (30) पुत्र छोटेलाल सहारिया था। वह बबीना के पुरा गांव का रहने वाला था। उसकी शादी ऊषा से हुई थी। दोनों का चार साल का एक बेटा है। मृतक के जीजा हरगोविंद ने बताया- मेरा साला रानू खेती किसानी और मजदूरी करता था। मंगलवार रात को वह खेत से घर लौटा था। शराब के नशे में होने के कारण उसका पत्नी से झगड़ा हो गया। इसके बाद पत्नी कमरे में जाकर सो गई। तब रानू ने घर के गेट की बाहर से कुंडी लगा दी और बाहर लगे पेड़ पर फांसी लगा ली। जब बुधवार सुबह ग्रामीण निकले तो उनको पेड़ पर शव लटका दिखाई दिया। ग्रामीणों ने कुंडी खोलकर पत्नी को जगाया। इसके बाद घरवाले भी आ गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। रानू के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)