सुल्तानपुर में मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:बाग में गूलर के पेड़ से लटका मिला शव, घरेलू कलह से था परेशान

Oct 21, 2026 - 21:27
0
सुल्तानपुर में मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:बाग में गूलर के पेड़ से लटका मिला शव, घरेलू कलह से था परेशान
सुल्तानपुर में बुधवार को 56 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। वह मंगलवार रात से लापता था। बुधवार को गांव के बाहर जंगल में उसका शव गूलर के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला कुड़वार थाना क्षेत्र का है। गांव के बाहर जंगल में मिला शव कुडीयारा गांव निवासी शिव शंकर निषाद (56) पुत्र राम गरीब निषाद मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार रात से वह लापता थे। बुधवार को ग्रामीणों ने गांव के बाहर जंगल में गूलर के पेड़ से उनका शव लटका देखा। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घरेलू कलह से परेशान थे मृतक कुड़वार थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि शिव शंकर लंबे समय से घरेलू कलह से परेशान चल रहे थे। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। परिवार में सात बेटे और एक बेटी शिव शंकर के सात बेटे हैं। इनमें सबसे बड़े बेटे अमरजीत की पहले ही मौत हो चुकी है। सभाजीत और रंजीत विवाहित हैं, जबकि संदीप, इंद्रजीत, संतराम और श्यामजीत अविवाहित हैं। उनकी 14 वर्षीय बेटी विजयलक्ष्मी भी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बुधवार शाम करीब 6 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया। गुरुवार सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User