हमीरपुर में जयकारों के बीच देवी प्रतिमाओं का विसर्जन:67 पंडालों से निकलीं प्रतिमाएं, कृत्रिम कुंड में विसर्जित

Oct 21, 2026 - 21:09
0
हमीरपुर में जयकारों के बीच देवी प्रतिमाओं का विसर्जन:67 पंडालों से निकलीं प्रतिमाएं, कृत्रिम कुंड में विसर्जित
हमीरपुर में दशहरे के अगले दिन बुधवार को देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। दोपहर 2 बजे से शुरू हुआ विसर्जन रात 8 बजे तक चला। शहर के करीब 67 देवी पंडालों से हवन-पूजन के बाद जुलूस निकाले गए। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। पूजा के बाद निकले जुलूस, मां के जयकारे लगाए शहर के किंग रोड, सुभाष बाजार, रहुनिया धर्मशाला और कालपी चौराहा समेत कई मोहल्लों में स्थापित देवी प्रतिमाओं की सुबह विधि-विधान से पूजा की गई। इसके बाद जुलूस निकाले गए, जो कालपी चौराहा, रमेड़ी और बस स्टैंड समेत प्रमुख रास्तों से गुजरे। जुलूस में शामिल भक्त डीजे की धुन पर थिरकते हुए गुलाल उड़ाते रहे और मां के जयकारे लगाते रहे। इस दौरान मां काली के रौद्ररूप का मंचन भी किया गया। बेतवा नदी के पास बने कृत्रिम कुंडों में विसर्जन जिला प्रशासन और नगर पालिका की ओर से बेतवा नदी के पास कृत्रिम कुंड बनाए गए थे। इन्हीं कुंडों में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। मां को विदाई देते समय श्रद्धालुओं ने अगले साल फिर आने की प्रार्थना की। नौ दिन तक चले उत्सव के बाद पंडालों की रौनक भले ही थम गई, लेकिन श्रद्धालुओं के मन में मां के अगले आगमन की आस बनी रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User