एटा मेंमतदाता सूची में गड़बड़ी मिली तो दोबारा जांच होगी:डीएम एम. अरुण मौली ने बूथों का दौरा कर दिए जरूरी निर्देश

Oct 24, 2026 - 14:35
0
एटा मेंमतदाता सूची में गड़बड़ी मिली तो दोबारा जांच होगी:डीएम एम. अरुण मौली ने बूथों का दौरा कर दिए जरूरी निर्देश
एटा में आगामी चुनाव के लिए मतदाता सूची में नाम, पिता के नाम और पते की गड़बड़ी दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी एम. अरुण मौली ने शनिवार को बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अगर सूची में कोई गड़बड़ी मिली तो दोबारा जांच की जाएगी। डीएम ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को नए नाम जोड़ने और पुरानी गलतियों को ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने फॉर्म-6 भरने और उसकी ऑनलाइन एंट्री सही तरीके से कराने की जानकारी ली। डीएम ने जोर दिया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से छूटना नहीं चाहिए।शनिवार दोपहर 1 बजे डी एम ने शिविर का निरीक्षण किया है। जिलाधिकारी ने बीएलओ को नाम और पते की गलतियों को लेकर सतर्क रहने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि विवरणों की ठीक से जांच हो, ताकि मतदाताओं को परेशानी न हो। अधिकारियों के मुताबिक, बीएलओ ने नए मतदाताओं को चिह्नित कर लिया है। फॉर्म-6 के बाद उनके पहचान पत्र जल्द जारी होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User