उन्नाव में नए वोटरों के नाम जोड़ने का अभियान चला:डीएम और सपा नेता ने बूथों पर पहुंचकर जायजा लिया, युवा मतदाताओं के जुड़ने का मौका
उन्नाव में मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। सुबह से ही विभिन्न बूथों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की मौजूदगी में फॉर्म-6 भरवाए गए। दोपहर में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने अभियान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, सदर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेता वीरेंद्र शुक्ला भी समर्थकों के साथ कई बूथों पर पहुंचे और अभियान की स्थिति देखी। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बताया कि 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया गया। सभी बीएलओ को निर्धारित बूथों पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए थे। इसके साथ ही पंचायत, ब्लॉक और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को युवा मतदाताओं को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र युवा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। पिछले अभियान में भी बड़ी संख्या में पंजीकरण हुआ था। इस बार भी युवाओं में नाम जुड़वाने को लेकर उत्साह देखने को मिला। सपा नेता ने समर्थकों के साथ किया दौरा सदर विधानसभा क्षेत्र में सपा नेता वीरेंद्र शुक्ला ने समर्थकों के साथ कई बूथों पर पहुंचकर अभियान की स्थिति देखी। उनके साथ उमा लाल यादव, सुनील सिंह, अवधेश यादव, राजन कनौजिया, नीरज आचार्य और दिलीप बाजपेयी मौजूद रहे। इसके अलावा रोहित साहू, आशा अग्रवाल, रशीद मास्टर, आजम, विक्रम सिंह भदौरिया, शुभम तिवारी और इशांत तिवारी समेत अन्य समर्थक भी अभियान के दौरान मौजूद रहे। युवा मतदाताओं पर राजनीतिक दलों की नजर मतदाता सूची के विशेष अभियान में नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने को लेकर प्रशासन के साथ राजनीतिक दल भी सक्रिय नजर आए। आगामी चुनावों में युवा मतदाताओं की भूमिका को देखते हुए पात्र युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराने और बूथ स्तर पर सक्रियता बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)