ट्रेन के आगे कूदकर अधेड़ ने दी जान:कानपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला शव, एक किमी दूर पड़ा था पैर

Oct 24, 2026 - 14:35
0
ट्रेन के आगे कूदकर अधेड़ ने दी जान:कानपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला शव, एक किमी दूर पड़ा था पैर
कानपुर के चकेरी क्षेत्र में शुक्रवार रात एक अधेड़ ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। हादसे में उसका एक पैर कटकर अलग हो गया, जो घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। शनिवार सुबह मृतक का कटा पैर मिलने की जानकारी सामने आई। दोपहर 1:30 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना पटेल नगर के पास रेलवे ट्रैक पर हुई। कई साल से अकेले रह रहे थे संजय मृतक की पहचान चकेरी के सीताराम नगर निवासी संजय गुप्ता (55) के रूप में हुई है। उनके मामा सूरज गुप्ता ने बताया कि संजय पिछले कई साल से अकेले रह रहे थे। उनकी पत्नी और दो बच्चे करीब 10 साल से उनसे अलग रहते हैं। परिजनों के मुताबिक, संजय अत्यधिक नशा करते थे और तनाव में रहते थे। शुक्रवार रात संजय पटेल नगर के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और ट्रेन के आगे कूद गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। हादसे में उनका एक पैर शरीर से कटकर अलग हो गया और दूर जाकर गिरा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक किलोमीटर दूर मिला कटा पैर शनिवार सुबह घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर संजय का कटा पैर मिला। इसके बाद पुलिस ने मामले से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू की। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User