नोएडा में प्रदूषण के खिलाफ 15 सोसाइटी का प्रदर्शन:सेक्टर-150 के निवासी बोले," पुश्ता रोड से निकाले ट्रक, 20 हजार लोग हो रहे प्रभावित"

Oct 24, 2026 - 12:54
0
नोएडा में प्रदूषण के खिलाफ 15 सोसाइटी का प्रदर्शन:सेक्टर-150 के निवासी बोले," पुश्ता रोड से निकाले ट्रक, 20 हजार लोग हो रहे प्रभावित"
नोएडा के सेक्टर-150 में बढ़ते वायु प्रदूषण, सड़कों पर उड़ती धूल और भारी वाहनों की आवाजाही के खिलाफ शनिवार को 15 आवासीय सोसाइटियों के निवासियों ने प्रदर्शन किया। निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस से भारी वाहनों के लिए अलग यातायात व्यवस्था बनाने की मांग की। उनका कहना है कि मिट्टी और निर्माण सामग्री से भरे ट्रकों की आवाजाही से रिहायशी सड़कों पर धूल बढ़ रही है। इससे बच्चों और बुजुर्गों समेत करीब 20 हजार लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। निवासियों की प्रमुख मांग है कि एटीएस प्रिस्टीन के पास नोएडा प्राधिकरण की ओर से लगाए गए हाइट बैरियर को हटाया जाए। भारी वाहनों की आवाजाही सेक्टर की आंतरिक सड़कों के बजाय पुश्ता रोड से कराई जाए। मौजूदा व्यवस्था के कारण निर्माण सामग्री से भरे ट्रक रिहायशी सड़कों से गुजर रहे हैं। कुछ ट्रक तेज गति से चलते हैं। जबकि नोएडा में ग्रेप-1 लागू है। कंस्ट्रक्शन साइट बढ़ने से स्थिति बिगड़ी निवासियों ने एसीई, काउंटी, प्रेस्टीज और गोदरेज समेत क्षेत्र में चल रही निर्माण परियोजनाओं से उड़ने वाली धूल पर चिंता जताई। उनका कहना है कि सेक्टर-150 में भविष्य में 15 से 20 और परियोजनाएं शुरू होने की संभावना है। ऐसे में अभी से प्रभावी इंतजाम नहीं किए गए तो भारी वाहनों की संख्या और प्रदूषण दोनों बढ़ सकते हैं। सफाई नहीं होने और अतिक्रमण से भी परेशानी निवासियों ने सड़कों की नियमित सफाई नहीं होने और धूल जमा रहने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने मैकेनिकल स्वीपिंग कराने, निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के नियम लागू करने और निर्माण सामग्री ढककर ले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही बिना नंबर प्लेट और तेज गति से चलने वाले ट्रकों पर कार्रवाई करने तथा रेहड़ी-पटरी के अतिक्रमण हटाने की मांग भी उठाई। कार्ययोजना बनाने की अपील निवासियों ने प्राधिकरण, ट्रैफिक पुलिस और संबंधित विभागों से तत्काल निरीक्षण कर समयबद्ध कार्ययोजना बनाने की अपील की। उनका कहना है कि आगामी निर्माण परियोजनाएं शुरू होने से पहले भारी वाहनों की आवाजाही और प्रदूषण रोकने के स्थायी इंतजाम किए जाने चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User