वाल्मीकि जयंती पर हापुड़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम:26 अक्टूबर को 4 शोभायात्राएं निकलेंगी, मेरठ रेंज में 2130 पुलिसकर्मी तैनात

Oct 24, 2026 - 14:35
0
वाल्मीकि जयंती पर हापुड़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम:26 अक्टूबर को 4 शोभायात्राएं निकलेंगी, मेरठ रेंज में 2130 पुलिसकर्मी तैनात
हापुड़ में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 26 अक्टूबर को सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। मेरठ रेंज के चार जिलों में शोभायात्राओं और मंदिरों में होने वाले कार्यक्रमों के दौरान पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। हापुड़ जिले में चार शोभायात्राएं निकलेंगी और 25 वाल्मीकि मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सभी जिला प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शोभायात्राओं के मार्गों का निरीक्षण करने और आयोजकों के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा है। मेरठ रेंज के चार जिलों में कुल 50 शोभायात्राएं प्रस्तावित हैं। इनमें मेरठ में 24, बुलंदशहर में 14, बागपत में 8 और हापुड़ में 4 शोभायात्राएं शामिल हैं। इसके अलावा रेंज के 125 वाल्मीकि मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुलिस और होमगार्ड की लगाई गई ड्यूटी सुरक्षा व्यवस्था के तहत परिक्षेत्र में 6 अपर पुलिस अधीक्षक, 22 क्षेत्राधिकारी (सीओ), 73 निरीक्षक, 413 उपनिरीक्षक, 511 मुख्य आरक्षी, 670 आरक्षी और 435 होमगार्ड व पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त पीएसी की दो कंपनियां भी तैनात रहेंगी। संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी गश्त डीआईजी ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रखी जाएगी। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शोभायात्राओं के दौरान सतर्कता बरती जाए और आयोजकों के साथ समन्वय बनाकर रखा जाए, ताकि जयंती का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User