संभल में बारिश के बाद कोहरा छाया, विजिबिलिटी 150 मीटर:पारा गिरकर 27 डिग्री तक पहुंचा, अस्पतालों में मरीज बढ़े

Oct 31, 2026 - 10:02
0
संभल में बारिश के बाद कोहरा छाया, विजिबिलिटी 150 मीटर:पारा गिरकर 27 डिग्री तक पहुंचा, अस्पतालों में मरीज बढ़े
संभल में बारिश के 24 घंटे बाद शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 150 मीटर दर्ज की गई और AQI 152 रहा। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस था। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने दिनभर बादल छाए रहने का अलर्ट जारी किया, हालांकि धूप निकल आई। शनिवार सुबह 7:30 बजे चंदौसी रोड, मुरादाबाद रोड और बहजोई रोड पर कोहरे के कारण वाहन चालकों को दिक्कत हुई। सुबह 8 बजे मौसम साफ होने लगा और हल्की धूप के साथ तापमान 20 डिग्री पहुंचा। सुबह 9 बजे तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यह शुक्रवार के मुकाबले 4 डिग्री ज्यादा है। ग्रामीण इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहा, जबकि गंगा किनारे की तहसील गुन्नौर में मौसम साफ रहा और धूप निकली। शुक्रवार को 3 मिलीमीटर बारिश हुई और ठंडी हवाएं चलीं। इसके बाद सुबह और रात की ठंडक बढ़ गई। ई-रिक्शा चालक शमशाद ने बताया कि सुबह कोहरा था। कल बारिश हुई थी और बादल छंटने के बाद धूप निकली। उन्होंने कहा कि ठंड बढ़ रही है। आपको बता दे की सुबह और रात की ठंडक के चलते लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए है। मौसम बदलने के साथ सरकारी और निजी अस्पतालों में बुखार, जुकाम और खांसी के मरीज बढ़े हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय में पिछले दिनों मरीजों की संख्या घटी थी, लेकिन बीते 2 दिन में फिर बढ़ी है। ओपीडी में रोजाना 1,000 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं और 8,000 से अधिक ब्लड जांच हो रही हैं। इस साल संभल जिले में सामान्य से 102% अधिक बारिश हुई है। 1 जून से 30 सितंबर तक 1,294.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में 658.4 मिलीमीटर बारिश होनी थी। अक्टूबर में 36 मिलीमीटर बारिश हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User