पति और बेटे की मौत ने गहरे सदमे में पत्नी:अपनी जान देने का किया था प्रयास, सोसाइटी के लोगों ने बालकनी से पकड़ा और पुलिस ने समझाया
ग्रेनो वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी में पति और इकलौते बेटे की मौत की खबर ने एक महिला को इस कदर तोड़ दिया कि उसने भी जान देने का प्रयास किया। वह बालकनी की ओर बढ़ी, लेकिन मौके पर मौजूद सोसाइटी के लोगों और पुलिसकर्मियों ने उसे समय रहते रोक लिया। लोगों ने महिला को संभाला और ढांढस बंधाया। फिलहाल महिला के परिजन उसके साथ है। पुलिस के अनुसार, सोसाइटी के टावर-23 में रहने वाले रणदीप और उनके इकलौते बेटे आरव की 23वीं मंजिल से गिरने से शुक्रवार सुबह मौत हो गई थी। बता दे घटना के समय रणदीप की पत्नी अमृता श्रीमणि कमरे में तैयार हो रही थी। उन्हें पति और बेटे के गिरने की जानकारी नहीं थी। कुछ देर बाद जब वह बालकनी में पहुंची तो पति और बेटा दिखाई नहीं दिए। इसी दौरान सोसाइटी के लोगों को घटना का पता चला और वे उनके फ्लैट तक पहुंचे। जैसे ही अमृता को पति और इकलौते बेटे की मौत की जानकारी मिली, वह बदहवास हो गईं। सदमे में उन्होंने भी बालकनी से नीचे कूदने का प्रयास किया। लोगों ने बालकनी में पकड़ा
हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया और ऐसा करने से रोक दिया। पुलिसकर्मियों और सोसाइटी के लोगों ने महिला को संभाला और समझाया। एक ही पल में पति और इकलौते बेटे को खोने के बाद महिला पूरी तरह सदमे में है। बता दे महिला की काउंसलिंग भी कराई जा सकती है। दो तेज आवाजों से फैली घटना की खबर
सोसाइटी के एक निवासी ने बताया कि उन्हें दो बार तेज आवाज सुनाई दी। खिड़की से बाहर देखने पर क्लब हाउस की छत पर एक व्यक्ति और बच्चा गिरे दिखाई दिए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी सोसाइटी के वाट्सऐप ग्रुप पर दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में दोनों की पहचान रणदीप और उनके बेटे आरव के रूप में हुई। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि अब तक पिता-पुत्र के नीचे गिरने का स्पष्ट फुटेज नहीं मिला है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)