नगर पंचायत अध्यक्ष को डॉक्टरेट की उपाधि:बड़हलगंज की प्रीति उमर को गृहविज्ञान शोध पर सनराइज यूनिवर्सिटी ने प्रदान की उपाधि
गोरखपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति महेश उमर को गृहविज्ञान विषय में शोध के लिए डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है। सनराइज यूनिवर्सिटी, अलवर (राजस्थान) ने उन्हें यह उपाधि दी। बुधवार को मिली इस उपलब्धि की जानकारी के बाद बड़हलगंज नगर पंचायत क्षेत्र में लोगों ने उन्हें बधाई दी। नगर पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाने के साथ शिक्षा के क्षेत्र में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल करने पर प्रीति उमर ने अपनी सफलता का श्रेय पति महेश उमर को दिया। उन्होंने कहा कि पति के सहयोग, प्रोत्साहन और विश्वास ने कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने इस उपलब्धि को अपने जीवनसाथी को समर्पित किया। प्रीति उमर ने कहा कि इस उपलब्धि से उनका संकल्प और मजबूत हुआ है। बड़हलगंज को विकास के नए पथ पर ले जाने के लिए वे लगातार प्रयास करती रहेंगी। डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, विधायक राजेश त्रिपाठी, विधायक डॉ. एचएन सिंह, एमएलसी सीपी चंद, देवेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख आशीष राय और ईओ रामसमुख सहित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, सभासदों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)