तस्वीरों में देखिए जनप्रतिनिधियों के करवाचौथ की झलक:मेरठ में पारंपरिक रस्मों के साथ की पूजा-अर्चना

Oct 30, 2026 - 06:47
0
तस्वीरों में देखिए जनप्रतिनिधियों के करवाचौथ की झलक:मेरठ में पारंपरिक रस्मों के साथ की पूजा-अर्चना
गुरुवार को करवाचौथ का त्योहार आम महिलाओं के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी उत्साह और परंपरागत तरीके से मनाया। दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को महिलाओं ने पूजा-अर्चना की और करवाचौथ की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। महिला आयोग की सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी , पूर्व विधायक संगीत सोम, पूर्व मंत्री सुनील भराला और कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी करवाचौथ मनाया। इस दौरान त्योहार की पारंपरिक रस्में निभाई गईं। करवाचौथ के मौके पर जनप्रतिनिधियों के घरों में भी उत्सव का माहौल देखने को मिला। जनप्रतिनिधियों ने भी परंपरा को निभाते हुए त्योहार मनाया। तस्वीरों में देखिए जनप्रतिनिधियों का करवाचौथ -

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User