त्योहारों पर अमरोहा पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया:धनतेरस से भाईदूज तक शहर में बदला रहेगा ट्रैफिक, जिले को 4 जोन में बांटा गया
धनतेरस, दिवाली और भाईदूज के दौरान अमरोहा में पुलिस अलर्ट रहेगी। शहर में धनतेरस की सुबह 6 बजे से भाईदूज की रात 8 बजे तक रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए जिले को 4 जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है। बाजारों और चौराहों पर तैनात रहेगी पुलिस एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को सायरन बजाते हुए शहर में गश्त करने के निर्देश दिए हैं। बाजारों और प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। ट्रैफिक पुलिस के जवान भी अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेंगे। बाजारों में दुकानें सजने लगी हैं, लेकिन अभी भीड़ कम है। त्योहार से पहले बाजारों में भीड़ बढ़ने की संभावना है। जाम से बचने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि दिवाली के दौरान पुलिस अलर्ट रहेगी और थाना प्रभारी लगातार शहर में गश्त करेंगे। दिवाली पर 24 घंटे मिलेगी स्वास्थ्य सेवा सीएमओ डॉ. रामकांत सागर ने बताया कि दिवाली पर स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने के लिए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जिला अस्पताल समेत सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे इलाज की व्यवस्था रहेगी। इमरजेंसी में 8 विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी आपात स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी में 8 विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 2 फिजिशियन, 2 सर्जन, 2 नेत्र रोग विशेषज्ञ और 2 हड्डी रोग विशेषज्ञ शामिल हैं। डायल 102 और 108 एंबुलेंस को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)