चौपरिया में आठ काउंटरों वाला आधार केंद्र शुरू:नए नामांकन की सुविधा मुफ्त, बायोमेट्रिक और फोटो अपडेट किए जा रहे
महराजगंज के फरेंदा रोड स्थित चौपरिया में आठ काउंटरों वाला नया आधार सेवा केंद्र शुरू हो गया है। यहां नए आधार कार्ड बनवाने और पुराने कार्ड में बदलाव कराने की सुविधा मिलेगी। केंद्र पर नए आधार कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन मुफ्त होगा। बायोमेट्रिक और फोटो अपडेट कराने के लिए 125 रुपए शुल्क तय किया गया है। नाम, पता और जन्मतिथि में बदलाव के लिए 75 रुपए देने होंगे। केंद्र शुरू होने से चौपरिया और आसपास के गांवों के लोगों को आधार से जुड़े काम के लिए दूर के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पहले उन्हें आधार बनवाने या उसमें बदलाव कराने के लिए दूसरे शहर जाना पड़ता था। इसमें समय और पैसा खर्च होता था। कई बार लंबी कतार में लगने के बाद भी काम नहीं हो पाता था। अब बुजुर्गों, महिलाओं और ग्रामीण इलाकों के लोगों को आधार से जुड़े काम अपने इलाके में कराने की सुविधा मिलेगी। इससे उनके समय और खर्च की बचत होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)