उत्तराखंड महोत्सव के 11वें दिन गोमती तट पर उमड़ी भीड़:लोगों ने पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद लिया; झोड़ा नृत्य, प्रतियोगिताएं और प्रस्तुति हुई

Nov 20, 2026 - 13:17
0
उत्तराखंड महोत्सव के 11वें दिन गोमती तट पर उमड़ी भीड़:लोगों ने पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद लिया; झोड़ा नृत्य, प्रतियोगिताएं और प्रस्तुति हुई
लखनऊ के गोमती तट स्थित पं. गोविंद बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन में चल रहे उत्तराखंड महोत्सव के 11वें दिन भी भीड़ उमड़ी। महोत्सव में पहाड़ी खानपान, पारंपरिक उत्पादों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आकर्षण रहा। लोग खरीदारी के साथ लोकगीतों और नृत्य का आनंद लेते नजर आए। पहाड़ी दालें, गहत, भट्ट, मडुवे का आटा, पहाड़ी सब्जियां, बाल मिठाई, सिंगोड़ी, ऊनी कपड़े, ज्वेलरी और हस्तशिल्प के स्टॉल पर लोगों की भीड़ रही। अमेरिकन भुट्टा, तंदूरी चाय और पहाड़ी व्यंजनों का भी लोगों ने स्वाद लिया। महोत्सव में पारंपरिक झोड़ा नृत्य की प्रस्तुति हुई। कलाकारों ने महिला-पुरुषों के सामूहिक नृत्य के जरिए उत्तराखंड की लोकसंस्कृति दिखाई। इसके अलावा छोलिया नृत्य, समूह और एकल नृत्य, गायन और विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। लोक कलाकारों का सम्मान शाम के कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान मनमोहन बाराकोटी, लवली भंडारी, डॉ. भीम सिंह नेगी और वरिष्ठ लोक कलाकार किशन जोशी को स्मृति सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। स्टार नाइट में राकेश खनवाल ने बांधा समां महोत्सव की स्टार नाइट में लोकगायक राकेश खनवाल की प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे। संस्कृति विभाग उत्तराखंड के सहयोग से जौनसार से आए कलाकारों ने भी लोकसंस्कृति की झलक पेश की। वहीं उत्तराखंडी क्विज, झोड़ा प्रतियोगिता, नाचेगा भारत सीजन-3, डांस उत्तराखंड डांस सीजन-5 और वॉयस ऑफ उत्तराखंड में कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User