वाहन की टक्कर से बाइक-सवार छात्र की मौत:फर्रुखाबाद से चचेरे भाई को लेने जा रहा था, 10 दिसंबर को होनी थी बहन की शादी
फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। वह अपने चचेरे भाई गोविंद को लेने एटा के अलीगंज जा रहा था। रास्ते में गांव नौली के पास उसकी बाइक खंती में पड़ी मिली। छात्र भी बाइक के पास घायल अवस्था में पड़ा था। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। देर तक नहीं पहुंचा तो भाई ने फोन किया गोविंद मथुरा दर्शन करने गया था। मंगलवार तड़के करीब 3 बजे वह अलीगंज पहुंचा और मनोज को बाइक लेकर बुलाया। इसके बाद मनोज अपने गांव नगला स्यानी से अलीगंज के लिए निकला। काफी देर तक उसके नहीं पहुंचने पर गोविंद ने घर फोन कर जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि मनोज काफी देर पहले ही घर से निकल चुका है। इसके बाद गोविंद ने मनोज के मोबाइल पर कॉल की, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। वह गांव की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर पर सवार हो गया। गांव नौली के पास पहुंचने पर उसे खंती में बाइक पड़ी दिखाई दी। पास में ही मनोज भी पड़ा था। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। 10 दिसंबर को होनी थी बहन की शादी पोस्टमॉर्टम हाउस पर परिजनों ने बताया कि मनोज की बहन शिखा की शादी 10 दिसंबर को होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और खुशियों का माहौल था। अचानक हुए हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। मनोज कक्षा 11 का छात्र था। वह चार भाइयों और बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसकी मौत से मां ममता देवी समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)