मन्दिर निर्माण के सहयोगी भक्तों से ट्रस्ट ने मांगा डीटेल:शुभकामना सन्देश के साथ एक लिंक भी भेजा, आग्रह नाम, वर्तमान पूरा पता, मोबाइल नम्बर और ई-मेल भेजे
दीपावली के अवसर पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने श्रीराम मन्दिर के निर्माण में विभिन्न रूपों में सहयोग देने वाले रामभक्तों को शुभकामना सन्देश भेजा है। न्यास के महासचिव पूज्य स्वामी गोविन्ददेव गिरि की ओर से भेजे गये इस सन्देश में रामभक्तों के योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई है। दीपावली सत्य और धर्म की विजय का पर्व है। श्रीरामलला के अपने जन्मस्थान पर पुनः विराजमान होने से अयोध्या में इस पर्व का विशेष महत्त्व है। उद्देश्य सहयोगी रामभक्तों से भविष्य में भी सम्पर्क बनाये रखना इस अवसर पर न्यास ने उन सभी रामभक्तों के सहयोग का स्मरण किया, जिन्होंने अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार मन्दिर निर्माण में योगदान दिया। शुभकामना सन्देश के साथ एक लिंक भी भेजा गया है। रामभक्तों से आग्रह किया गया है कि वे इस लिंक के माध्यम से अपना नाम, वर्तमान पूरा पता, मोबाइल नम्बर और ई-मेल पता दर्ज करें। इस पहल का उद्देश्य सहयोगी रामभक्तों से भविष्य में भी सम्पर्क बनाये रखना है। उनकी वर्तमान जानकारी उपलब्ध होने से न्यास को अपने सन्देश और आवश्यक सूचनाएँ उन तक पहुँचाने में सुविधा होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)