लखनऊ में 23 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद:सभी यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में भी छुट्टी, MLC चुनाव की वोटिंग के चलते जारी हुआ आदेश

Oct 22, 2026 - 19:09
0
लखनऊ में 23 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद:सभी यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में भी छुट्टी, MLC चुनाव की वोटिंग के चलते जारी हुआ आदेश
लखनऊ में विधान परिषद चुनाव के मतदान के चलते 23 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे। जिले में नर्सरी से कक्षा 12 तक के स्कूलों के साथ सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट डिग्री कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में विशेष अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किए हैं। CBSE और ICSE स्कूल भी बंद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार के आदेश के मुताबिक, जिले में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के सभी परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे। इसमें CBSE, ICSE और अन्य बोर्ड से संचालित स्कूल भी शामिल हैं। सभी स्कूलों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। डिग्री कॉलेज और विश्वविद्यालयों में भी छुट्टी क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन और लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन के मतदान के कारण 23 अक्टूबर को जिले के सभी राजकीय, अशासकीय और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में विशेष अवकाश रहेगा। यह अवकाश उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव-2026 के तहत मतदान के कारण घोषित किया गया है। आदेश का हर हाल में पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User