ट्रैफिक पुलिस ने 172 अवैध हॉर्न-साइलेंसर पर रोड रोलर चलवाया:डेढ़ महीने में जब्त 160 प्रेशर हॉर्न और 12 मोडिफाइड साइलेंसर किए नष्ट

Oct 22, 2026 - 19:09
0
ट्रैफिक पुलिस ने 172 अवैध हॉर्न-साइलेंसर पर रोड रोलर चलवाया:डेढ़ महीने में जब्त 160 प्रेशर हॉर्न और 12 मोडिफाइड साइलेंसर किए नष्ट
कन्नौज में ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे अवैध प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ कार्रवाई की। डेढ़ महीने की चेकिंग में जब्त किए गए 160 प्रेशर हॉर्न और 12 मॉडिफाइड साइलेंसर को रोड रोलर चलवाकर नष्ट कराया गया। इनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई गई है। रोडवेज बस स्टैंड के बाहर की कार्रवाई ट्रैफिक पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के बाहर सड़क पर जब्त किए गए हॉर्न और साइलेंसर रखवाए। इसके बाद उन पर रोड रोलर चलवाकर नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई देखने के लिए मौके पर नागरिकों की भीड़ जुट गई। ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर आफाक खान ने बताया कि यातायात प्रभारी रवि शंकर त्रिपाठी और उनकी टीम ने डेढ़ महीने तक अभियान चलाकर वाहनों से अवैध प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए थे। कार्रवाई का उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश देना है। बस चालकों और ट्रक ड्राइवरों को किया जागरूक टीएसआई आफाक खान ने रोडवेज बसों के ड्राइवर और कंडक्टर को पंपलेट बांटे। एनएच-34 के किनारे खड़े ट्रकों के चालकों को भी यातायात नियमों की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने बताया कि नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिलेगी। कार्रवाई के दौरान टीएसआई राम प्रताप सिंह, आरक्षी मोनू सिंह, आरक्षी चालक नीरेश कुमार और होमगार्ड नरवीर सिंह व रामहेत मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User