वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:एयर शो में फर्जी कैप्टन पकड़ा, डॉक्टर के भाई की गर्दन काटी; बेटे ने पिता को मार डाला

Oct 26, 2026 - 19:07
0
वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:एयर शो में फर्जी कैप्टन पकड़ा, डॉक्टर के भाई की गर्दन काटी; बेटे ने पिता को मार डाला
नमस्कार, वाराणसी की आज (सोमवार) की बड़ी खबरें… एयर शो से एक दिन पहले शनिवार को नमोघाट के हेलिपैड क्षेत्र में फर्जी कैप्टन पकड़ा गया था। पिता ने मारपीट कर बेटे को घर से निकाल दिया। इससे गुस्साए बेटे ने गोली मारकर पिता की हत्या कर दी। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1: वाराणसी एयर शो में फर्जी कैप्टन पकड़ा गया:नमोघाट के प्रतिबंधित हेलिपैड क्षेत्र में घूम रहा था, खुफिया एजेंसियों ने की पूछताछ वाराणसी में एयर शो से एक दिन पहले शनिवार को नमोघाट के हेलिपैड क्षेत्र में फर्जी कैप्टन पकड़ा गया था। युवक खुद को सेना का कैप्टन बताकर प्रतिबंधित क्षेत्र में घूम रहा था। सुरक्षा जवानों को शक होने पर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में सेना में कैप्टन के पद पर उसकी तैनाती की पुष्टि नहीं हुई। पढ़ें पूरी खबर 2: वाराणसी में बेटे ने की पिता की हत्या: 6 महीने से साजिश रच रहा था, दोस्त ने मारी गोली; 2 गिरफ्तार वाराणसी में पिता की हत्या के मामले में छोटे बेटे समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की साजिश करीब 6 महीने से रची जा रही थी। 21 अक्टूबर की रात राजेश पटेल घर के बाहर खून से लथपथ मिले थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 24 अक्टूबर को इलाज के दौरान मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर 3: वाराणसी में डॉक्टर के भाई पर जानलेवा हमला: धारदार हथियार से गर्दन पर वार, 15 टांके लगे; आधी रात कमरे में घुसे दो लोग वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के कुरहुआ गांव में रविवार देर रात घर में घुसकर एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में उमेश शेखर की गर्दन गंभीर रूप से कट गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गर्दन पर टांके लगाए गए। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर 4: दालमंडी में निर्माण कराने पर सपा नेता पर FIR: कोर्ट के स्टे के बावजूद हो रहा था निर्माण, शटर लगाने और धमकी देने की शिकायत वाराणसी के दालमंडी में कोर्ट के रोक लगाने के बावजूद मकान में निर्माण कराने का आरोप लगा है। इस मामले में चौक पुलिस ने सपा नेता इमरान अहमद बबलू समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मकान मालिक मोहम्मद वसीम ने आरोप लगाया है कि विवादित मकान में पुराना शटर हटाकर नया शटर लगा दिया गया। पढ़ें पूरी खबर 5: कांग्रेस के पूर्व-अध्यक्ष अजय राय ने किया खड़गे का समर्थन: बोले - उनके साथ कांग्रेस का हर कार्यकर्ता, भाजपा ने हमेशा किया वाल्मीकि समुदाय का अपमान वाराणसी में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे अजय राय ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने बिहार में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पीएम मोदी पर दिए गए बयान का समर्थन किया और कहा निश्चित तौर से जो उन्होंने बात कहा है, मैं उस बात पे पूरी तरीके सहमत हूं। और उनके इस बयान के साथ एक-एक कार्यकर्ता डट कर खड़ा है। पढ़ें पूरी खबर 6: BHU और ऑस्ट्रेलिया की ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी के बीच समझौता: मानव उत्पत्ति के रहस्य सुलझाएंगे, जनवरी 2027 से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय शोध काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) और ऑस्ट्रेलिया की ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी मिलकर मानव विकास और उसकी उत्पत्ति से जुड़े रहस्यों को समझने के लिए शोध करेंगे। दोनों विश्वविद्यालयों के बीच औपचारिक समझौते पर हस्ताक्षर हो गए हैं। 22 अक्टूबर को हस्ताक्षर प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही समझौता लागू हो गया। पढ़ें पूरी खबर 7: काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर दुग्धाभिषेक: जोशी ब्राह्मण संघ ने शरद पूर्णिमा पर 51 लीटर दूध से किया गंगा जी का अभिषेक शरद पूर्णिमा पर काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया। जोशी ब्राह्मण संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ललित घाट स्थित मंदिर कॉरिडोर में 51 लीटर दूध से अभिषेक और पूजन हुआ। इस दौरान संघ के अध्यक्ष पं. जगदीश पांडेय समेत कई सदस्य मौजूद रहे। एसडीएम शंभू शरण ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। 8: अस्सी घाट पर ‘लॉन्ग नाइट ऑफ लिटरेचर्स’ का आगाज: 9 देशों के साहित्यकारों का जमावड़ा, मूल भाषा में सुना रहे कविता-कहानियां अस्सी घाट स्थित एलिस बोनर इंस्टीट्यूट में अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव ‘लॉन्ग नाइट ऑफ लिटरेचर्स 2026’ शुरू हुआ। दो दिवसीय आयोजन में यूरोप के 9 देशों के साहित्यकार अपनी मूल भाषा में कविता और गद्य का पाठ कर रहे हैं। इसके बाद भारतीय विद्वान लेखकों से उनकी रचनाओं, विचारों और साहित्यिक परंपराओं पर संवाद कर रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर… 9: पिंडरा में नौकरी का झांसा देकर युवती से रेप, शिकायत करने पर जान से मारने की दी धमकी; मुख्य आरोपी गिरफ्तार पिंडरा में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विपिन कुमार सैनी और उसके पिता विजय कुमार सैनी को गिरफ्तार किया है। दोनों को कठिरांव स्थित घर से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, युवती 24 सितंबर को घर से निकली थी। मामले में एक अन्य नामजद आरोपी की तलाश जारी है। 10: ई-वेस्ट से सस्ती स्टेल्थ तकनीक बनाने की राह, IIT BHU और आइसलैंड के वैज्ञानिकों का शोध IIT BHU और आइसलैंड के वैज्ञानिकों ने स्टेल्थ तकनीक को कम लागत में विकसित करने की दिशा में शोध किया है। AI आधारित मॉडल की मदद से इलेक्ट्रॉनिक कचरे से रडार तरंगों को अवशोषित करने वाली सामग्री तैयार करने की संभावना सामने आई है। शोध के अनुसार, यह सामग्री 1.3 मिलीमीटर तक पतली हो सकती है, जिससे भविष्य में स्टेल्थ तकनीक के नए विकल्प खुल सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User