इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ बहाली और चुनाव कराने की मांग:DSW को सौंपा ज्ञापन, दिशा छात्र संगठन ने उठाई मांग

Oct 26, 2026 - 19:39
0
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ बहाली और चुनाव कराने की मांग:DSW को सौंपा ज्ञापन, दिशा छात्र संगठन ने उठाई मांग
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली और जल्द चुनाव कराने की मांग को लेकर दिशा छात्र संगठन ने सोमवार को कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन के सदस्यों ने अधिष्ठाता, छात्र कल्याण (DSW) को ज्ञापन देकर छात्रसंघ बहाली की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की। दिशा छात्र संगठन के प्रियांशु ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और लोकतांत्रिक परंपरा में छात्रसंघ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यह विद्यार्थियों की समस्याओं को विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाने और छात्रहित के मुद्दों पर आवाज उठाने का प्रमुख मंच है। वहीं, निधि ने कहा कि नियमित छात्रसंघ चुनाव नहीं होने से विद्यार्थियों के पास अपनी समस्याओं और मांगों को उठाने के लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों का मंच नहीं है। छात्रसंघ के माध्यम से विद्यार्थी अपनी समस्याओं को संगठित तरीके से उठा सकते हैं और विश्वविद्यालय प्रशासन से जवाबदेही की मांग कर सकते हैं। संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि विद्यार्थियों के हितों और लोकतांत्रिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए छात्रसंघ बहाली की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए और जल्द से जल्द चुनाव कराए जाएं। ज्ञापन सौंपने के दौरान निधि, प्रियांशु, ज्योति, सुहानी, विशेष और इशांत मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User