स्केटर मीठी शर्मा ने सात गोल्ड मेडल जीते:उपलब्धि पर कोच और प्रधानाचार्य ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की

Oct 27, 2026 - 16:00
0
स्केटर मीठी शर्मा ने सात गोल्ड मेडल जीते:उपलब्धि पर कोच और प्रधानाचार्य ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की
बुलंदशहर में गंगानगर स्थित सम्राट स्केटिंग स्टेडियम की स्केटर मीठी शर्मा उर्फ एलेक्सिस ने स्केटिंग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। मोहल्ला साठा निवासी डॉ. रमाकान्त शर्मा की पुत्री मीठी डिवाइन मॉडर्न अकेडमी में कक्षा 8 की छात्रा हैं। उन्होंने खुर्जा और गाजियाबाद में आयोजित चार प्रतियोगिताओं में पांच गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की। इसके बाद 25 और 26 अक्टूबर को मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित राइजिंग स्केटिंग अकेडमी ट्रैक पर आयोजित प्रोमोशनल टॉय स्केटिंग स्टेट चैंपियनशिप 2026 में दो और गोल्ड मेडल जीते। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने दिसंबर में होने वाली नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप 2026-27 में अपना स्थान पक्का कर लिया। कोच सम्राट सर, स्कूल के चेयरमैन और प्रधानाचार्या ने मीठी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User