विद्यार्थियों ने शहीद उद्यान में प्रतिमाएं देखीं:मिर्जापुर में शेमफोर्ड स्कूल के कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों ने शहीदों की गाथाएं जानीं
मिर्जापुर में नगर के नारघाट स्थित शहीद उद्यान में शेमफोर्ड स्कूल, नटवा के कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों ने बुधवार को शहीद उद्यान का शैक्षिक एवं प्रेरणादायक भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने देश की आजादी और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों की प्रतिमाओं को नजदीक से देखा और उनके अदम्य साहस, संघर्ष तथा देशभक्ति की गाथाओं को जाना। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्वेता मेहरोत्रा खत्री ने बताया कि भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने के साथ ही उनके भीतर राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति, साहस और राष्ट्रीय गौरव की भावना विकसित करना है। किताबी ज्ञान के साथ ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक स्थलों का भ्रमण बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शहीदों की प्रतिमाओं को प्रत्यक्ष रूप से देखकर और उनकी जीवन गाथाएं सुनकर विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को संस्कारवान, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। इसी उद्देश्य से विद्यालय की ओर से समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय की सदस्य रेखा श्रीवास्तव, मंजरी खरे, अजीत उपाध्याय, यातायात विभाग के हेड शैलेन्द्र पांडेय, यातायात प्रबंधक अजित यादव और धीरज केसरवानी का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान लाला लाजपत राय स्मारक साहित्य सदन एवं शहीद उद्यान ट्रस्ट के सचिव आशुतोष अग्रवाल के सहयोग के लिए उनका आभार जताया गया। भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को देश के वीर सपूतों के बलिदान को करीब से जानने और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का अवसर मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)