सर्राफा कारोबारी से लूट का 50 हजार का इनामी गिरफ्तार:बहराइच में वारदात के बाद लखनऊ में छिपकर रह रहा था, ठाकुरगंज के कम्बाइंड हॉस्पिटल से STF ने दबोचा

Nov 18, 2026 - 22:05
0
सर्राफा कारोबारी से लूट का 50 हजार का इनामी गिरफ्तार:बहराइच में वारदात के बाद लखनऊ में छिपकर रह रहा था, ठाकुरगंज के कम्बाइंड हॉस्पिटल से STF ने दबोचा
लखनऊ में एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड यूनिट ने बुधवार को 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश बाबा उर्फ प्रताप गोसाईं को गिरफ्तार किया है। आरोपी बहराइच के कैसरगंज में सर्राफा कारोबारी से लूट और छिनैती के मामले में वांछित था। वह वारदात के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए पारा के न्यू कुमार पुरम में छिपकर रह रहा था। एसटीएफ ने उसे ठाकुरगंज स्थित कम्बाइंड हॉस्पिटल परिसर के साइकिल स्टैंड से गिरफ्तार किया। एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में टीम लगाई गई थी। बुधवार को टीम लखनऊ में अभिसूचना संकलन कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाबा उर्फ प्रताप गोसाईं कम्बाइंड हॉस्पिटल परिसर में मौजूद है। टीम ने घेराबंदी कर उसे दोपहर 12:55 बजे गिरफ्तार कर लिया। सर्राफा कारोबारियों की रेकी कर करता था लूट पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गोंडा के करनैलगंज स्थित कुम्भौरा गांव का रहने वाला है। उसका चोरी, लूट और छिनैती करने वाला संगठित गिरोह है। वह गिरोह का सरगना है। गिरोह के सदस्य खासतौर पर सर्राफा कारोबारियों की रेकी करते थे और मौका मिलने पर लूट व छिनैती की वारदात करते थे। अप्रैल 2026 में कैसरगंज के एक सर्राफा कारोबारी के साथ भी इसी गिरोह ने वारदात की थी। इस मामले में कैसरगंज थाने में केस दर्ज है। तीन साथी पहले ही जा चुके हैं जेल एसटीएफ के मुताबिक, इस वारदात में शामिल आरोपी के साथी बृजेश शुक्ला, शुभम तिवारी और सूरज तिवारी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसके बाद से बाबा गिरफ्तारी से बचने के लिए लखनऊ में छिपकर रह रहा था। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, अवैध असलहा रखने, मादक पदार्थों की तस्करी, लूट-छिनैती और पुलिस टीम पर फायरिंग समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वह इन मामलों में पहले भी जेल जा चुका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User