महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर शोभायात्रा:मंत्री कपिल देव अग्रवाल बोले-महर्षि वाल्मीकि के आदर्श सामाजिक समरसता की प्रेरणा देते हैं
मुजफ्फरनगर के टाउन हॉल से महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में लव-कुश की झांकी सहित कई आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल रथ पर पहुंचे और महर्षि वाल्मीकि को नमन किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन और उनके आदर्श सामाजिक समरसता, समानता, सद्भाव तथा जनकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। शोभायात्रा में विभिन्न झांकियों के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक संदेश प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग, वरिष्ठ नेता रोहित वाल्मीकि, मनुप्रिय मजदूर, दीपक गंभीर, सोनू सरवट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)