वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 14 जून से होने जा रहा है। भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम को खिताब का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
दि राइजिंग न्यूज़ | बर्मिंघम | 11 जून 2026
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और भारतीय महिला क्रिकेट टीम 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम एजबेस्टन मैदान पर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने के इरादे से उतरेगी। भारत अब तक महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाया है और इस बार इतिहास रचने की उम्मीदें टीम से जुड़ी हुई हैं।
भारत को ग्रुप ए में रखा गया है जहां उसका मुकाबला पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों से होगा। सेमीफाइनल की राह आसान नहीं मानी जा रही है क्योंकि कई खिलाड़ी हालिया फॉर्म से जूझ रही हैं जबकि कुछ प्रमुख ऑलराउंडर चोटों से उबरकर टीम में लौटी हैं।
भारतीय टीम में शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल और रेणुका ठाकुर जैसी खिलाड़ी शामिल हैं। टीम का बल्लेबाजी क्रम मजबूत माना जा रहा है जबकि स्पिन और तेज गेंदबाजी विभाग भी संतुलित नजर आता है।
मिडिल ऑर्डर में जेमिमा रोड्रिग्स से बड़ी पारियों की उम्मीद की जा रही है। इंग्लैंड की परिस्थितियों में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। वहीं युवा स्पिनर श्री चरणी भी भारत के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकती हैं। हाल के मुकाबलों में उन्होंने लगातार विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की है।
करीब नौ महीने बाद वापसी करने वाली यास्तिका भाटिया की बल्लेबाजी पर सभी की नजरें रहेंगी। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष का हालिया प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है। टीम प्रबंधन इन दोनों खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगा।
भारत के लिए 21 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हाल ही में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला 1-4 से हार गई थी। ऐसे में यह मुकाबला सेमीफाइनल की तस्वीर तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
स्मृति मंधाना को महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4500 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 167 रन की जरूरत है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की दूसरी बल्लेबाज बन सकती हैं। वहीं अरुंधति रेड्डी 50 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे करने से सिर्फ दो विकेट दूर हैं।
14 जून – पाकिस्तान – एजबेस्टन बर्मिंघम – शाम 7 बजे
17 जून – नीदरलैंड्स – हेडिंग्ले लीड्स – शाम 7 बजे
21 जून – दक्षिण अफ्रीका – ओल्ड ट्रैफर्ड मैनचेस्टर – शाम 7 बजे
25 जून – बांग्लादेश – ओल्ड ट्रैफर्ड मैनचेस्टर – शाम 7 बजे
28 जून – ऑस्ट्रेलिया – लॉर्ड्स लंदन – शाम 7 बजे
महिला टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत वर्ष 2009 में हुई थी। अब तक खेले गए नौ संस्करणों में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है जिसने रिकॉर्ड छह बार खिताब जीता है। भारत 2020 में फाइनल तक पहुंचा था लेकिन खिताब जीतने से चूक गया था। इस बार भारतीय टीम से ट्रॉफी जीतने की बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।
May 6, 2026 15
Jun 3, 2026 13
Jun 8, 2026 12
Jun 11, 2026 2
Jun 11, 2026 2
Jun 11, 2026 3
Jun 11, 2026 4
Jun 9, 2026 5
उत्तर प्रदेश सरकार तीन तलाक, एसिड अटैक, घरेलू हिंसा और अन्य गंभीर सामाजिक उत्पीड़न...
Jun 8, 2026 3
भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में खेले जा रहे एकमात्र पांच दिवसीय मुकाबले...
Jun 11, 2026 2
आईसीसी की नई टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के हैरी ब्रूक नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं।...
Jun 9, 2026 3
भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे से पहले ही चर्चा का केंद्र...
Jun 10, 2026 5
पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में सैन्य विमानन इकाई का एक हेलिकॉप्टर उड़ान भरने...
Jun 10, 2026 5
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया...
Jun 11, 2026 4
सर्वोच्च न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसले में गृहणियों को "राष्ट्र निर्माता" बताते हुए...
Jun 11, 2026 2
एनसीपी शरद पवार गुट के प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जवाहरलाल...
May 26, 2026 7
मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किए गए धर्मेंद्र का सम्मान उनकी पत्नी हेमा मालिनी...
Total Vote: 3
हाँ