यूपी के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:लखनऊ में बादल छाए, तेज हवा चल रही, ओले गिरेंगे
यूपी में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के चलते शुक्रवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। गोरखपुर, अयोध्या और मुरादाबाद समेत 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश, आंधी की आशंका है। वहीं शुक्रवार सुबह से लखनऊ और आसपास के जिलों में बादल छाए हुए हैं। तेज हवाएं चल रहीं हैं। इससे पहले गुरुवार को अयोध्या, गाजियाबाद, गोरखपुर समेत 18 जिलों में हल्की बारिश हुई। सहारनपुर में आकाशीय बिजली बड़ी मस्जिद की मीनार पर गिर गई। लखनऊ में दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। मेरठ-काशी में शाम को तेज बारिश हुई। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में हो रही बेमौसम बारिश से खेतों में तैयार धान की फसल को नुकसान पहुंचने का खतरा है। इसके अलावा गेहूं, आलू और सरसों की बुवाई की तैयारियों पर भी असर पड़ सकता है। तूफान के संभावित प्रभाव को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और जरूरत के अनुसार सतर्कता बरतने को कहा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)