यूपी के 5 शहरों की हवा बेहद खराब:गाजियाबाद सबसे प्रदूषित, AQI 338 पहुंचा; हरदोई में सबसे कम
यूपी में ठंड के साथ प्रदूषण भी बढ़ने लगा है। प्रदेश में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। हरदोई में सबसे कम 13°C तापमान दर्ज किया गया है। वहीं शुक्रवार की सुबह लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, देवरिया, शामली, कुशीनगर और बलिया समेत 15 शहरों में कोहरा छाया हुआ है। ग्रामीण इलाकों में विजिबिलिटी इतनी कम रही कि 50 मीटर दूर तक देखना मुश्किल हो गया वहीं प्रदेश में 5 शहरों की हवा बेहद खराब है। सबसे अधिक प्रदूषित शहर गाजियाबाद रहा। यहां का AQI 338 रहा। जबकि मेरठ का AQI 328, शामली का AQI 311, नोएडा का AQI 311, बुलंदशहर का AQI 304 दर्ज किया गया। गाजियाबाद DM रविंद्र कुमार ने 20 नवंबर तक निर्माण और ध्वस्तीकरण के काम पर रोक लगा दी है। प्रदूषण के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक के स्कूल हाइब्रिड मोड पर चलाने के आदेश दिए गए हैं। यानी बच्चों को स्कूल जाने के साथ ऑनलाइन क्लास का विकल्प भी मिलेगा। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- अगले 5 दिन सुबह कोहरा रहेगा। दिन में हल्की धुंध छाई रहेगी। अगले 7 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम की 2 तस्वीरें 4 बड़े शहरों में मौसम का हाल जानिए
एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) क्या है? ये हवा की क्वालिटी को बताने वाला एक स्कोर है, जो यह समझने में मदद करता है कि हमारे आसपास की हवा साफ है या प्रदूषित। AQI में हवा में मौजूद प्रदूषकों का स्तर मापा जाता है। AQI जितना बढ़ता है, हवा उतनी ही ज्यादा खतरनाक मानी जाती है और हेल्थ रिस्क भी उतना ही बढ़ जाता है। नीचे दिए ग्राफिक से इसे समझिए- खराब AQI हमारी सेहत को कैसे प्रभावित करता है? जब AQI खराब होता है तो हवा में मौजूद PM2.5, PM10, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और ओजोन जैसे प्रदूषक हमारे फेफड़ों में गहराई तक पहुंच जाते हैं। ये कण खून के जरिए पूरे शरीर में फैलते हैं। तुरंत से लेकर लंबे समय तक कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स पैदा कर सकते हैं। लगातार एक्सपोजर फेफड़ों की क्षमता कम करता है और क्रॉनिक बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए- ------------------------
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)