अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:उन्नाव में दूसरा बुजुर्ग गंभीर घायल; दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे

Nov 13, 2026 - 07:02
0
अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:उन्नाव में दूसरा बुजुर्ग गंभीर घायल; दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे
उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में ट्रांस गंगा सिटी के गेट नंबर-2 के पास गुरुवार देर रात अज्ञात वाहन ने दो बुजुर्गों को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय प्रसाद (72) की मौत हो गई। नंदीलाल (65) की हालत गंभीर है। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजा था। हादसे के समय दोनों गेट नंबर-2 के पास मौजूद थे। टक्कर के बाद वे सड़क पर गिर गए। घायल नंदीलाल शंकरपुर सराय निवासी शंकर के पुत्र हैं। प्रसाद भी इसी गांव के निवासी और त्रिलोकी के पुत्र थे। पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दी। प्रसाद अविवाहित थे। उनकी मौत के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे। गंगाघाट कोतवाली पुलिस के अनुसार, अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User