पहचान छिपाकर युवती के साथ रहने का आरोपी गिरफ्तार:चंडीगढ़ में ऑटो चलाते समय संदीप नाम बताया था, बिजनौर में FIR
बिजनौर जिले की धामपुर पुलिस ने पहचान छिपाकर युवती के साथ रहने और शादी का झांसा देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हबीबवाला गांव के सलमान पुत्र जाहिद अहमद के रूप में हुई है। गुरुवार को 2 बजे एसपी के के बिश्नोई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी। युवती का आरोप है कि सलमान ने चंडीगढ़ में उससे दोस्ती करते समय अपना नाम संदीप बताया था। दोनों साथ रहने लगे और उनके तीन बच्चे हुए।। युवती के मुताबिक, शादी की बात करने पर आरोपी टालमटोल करता रहा। मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप बाद में उसकी असली पहचान सामने आने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। युवती ने सलमान और उसके माता-पिता पर धर्म बदलने का दबाव बनाने, मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर सलमान को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, युवती देवरिया जिले के एक गांव की रहने वाली है और 28 साल की है। वह 2019 में चंडीगढ़ के एक मॉल में नौकरी करती थी। उसी दौरान हबीबवाला गांव का सलमान वहां ऑटो चलाता था। युवती का आरोप है कि उसने अपना नाम संदीप बताकर उससे दोस्ती की और शादी का झांसा देकर साथ रहने लगा। युवती के मुताबिक, इस दौरान बिना शादी के उनके तीन बच्चे भी हुए वह तीनों बच्चों के साथ सलमान के साथ रह रही थी। आधार कार्ड से उसकी असली पहचान हाल ही में एक बच्चे को टीका लगवाने के लिए चंडीगढ़ के अस्पताल जाने पर सलमान के आधार कार्ड से उसकी असली पहचान का पता चला। दस्तावेज में उसका नाम सलमान पुत्र जाहिद अहमद और पता हबीबवाला गांव, थाना धामपुर, बिजनौर दर्ज था। इसके बाद युवती ने सलमान से शादी करने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। शिकायत के मुताबिक, सलमान तीनों बच्चों को अपने गांव ले आया। इसके बाद वह गांव पहुंची तो सलमान ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया युवती ने मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)