बागपत में बच्चों के विवाद के बाद महिला पर हमला:पड़ोसियों पर चाकू-डंडों से मारपीट का आरोप, पीड़िता ने एसपी से शिकायत की

Nov 03, 2026 - 13:23
0
बागपत में बच्चों के विवाद के बाद महिला पर हमला:पड़ोसियों पर चाकू-डंडों से मारपीट का आरोप, पीड़िता ने एसपी से शिकायत की
बागपत। रमाला थाना क्षेत्र के असारा गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरोप है कि बच्चों को खेलने से मना करने की बात से नाराज पड़ोसियों ने एक महिला के घर में घुसकर चाकू और डंडों से हमला कर दिया। हमले में महिला, उसके पति और बच्चों को चोटें आई हैं। पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को शाम करीब चार बजे उसके बच्चे और पड़ोसी मुकीम के बच्चे गली में खेल रहे थे। इसी दौरान खेलते समय बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। महिला ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को समझाया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बच्चे अपने-अपने घर चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद पड़ोसी के बच्चों के साथा सी बीच बच्चों का विवाद हो गया और दूसरे पक्ष के लोगडंडे लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने बच्चों को खेलने से रोकने की बात कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और महिला पर हमला कर दिया। महिला को बचाने आए उसके पति के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने बच्चों को भी चोटें पहुंचाईं।शोर सुनकर पड़ोस के हारून समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और महिला व उसके परिवार को बचाया। पीड़िता का आरोप है कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। महिला के नाक और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता के मुताबिक, थाना रमाला पुलिस ने उसका मेडिकल तो सरकारी अस्पताल बड़ौत में करा दिया, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इसी से परेशान होकर उसने एसपी कार्यालय में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User