गेहूं की बोआई के बीच बरसीं गोलियां! जमीन विवाद में दो की हत्या, गांव में मचा हड़कंप

संतकबीरनगर के जमोहरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। खेत में गेहूं की बोआई के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Nov 16, 2026 - 10:44
0
गेहूं की बोआई के बीच बरसीं गोलियां! जमीन विवाद में दो की हत्या, गांव में मचा हड़कंप
गेहूं की बोआई के बीच बरसीं गोलियां! जमीन विवाद में दो की हत्या, गांव में मचा हड़कंप

दि राइजिंग न्यूज़ | संतकबीरनगर | 16 नवंबर 2026

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। मेहदावल थाना क्षेत्र के जमोहरा गांव में रविवार दोपहर गेहूं की बोआई के दौरान करीब 15 हमलावरों ने खेत में पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुई गोलीबारी से गांव में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, जमोहरा गांव के बाड़ों सिवान में प्रहलाद, घनश्याम, सहसराम और ट्रैक्टर चालक रामकेश खेत में गेहूं की बोआई करा रहे थे। इसी दौरान अजय यादव और मुरलीधर यादव समेत करीब 15 लोग बाइकों से वहां पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने आते ही असलहों से गोलियां चलानी शुरू कर दीं और लाठी-डंडों से भी हमला किया। इस दौरान आरोपियों ने एक बाइक में आग भी लगा दी।

हमले में प्रहलाद, रामकेश, घनश्याम और सहसराम गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पहुंचाया गया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने प्रहलाद और रामकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल घनश्याम और सहसराम को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा, जिलाधिकारी अनुज मलिक और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सात नामजद आरोपियों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और निगरानी टीमों को लगाया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User