चंदौली पहुंचे नए डीएम शैलेश कुमार:देर रात ट्रेजरी में चार्ज लेकर शुरू किया काम

Nov 17, 2026 - 00:00
0
चंदौली पहुंचे नए डीएम शैलेश कुमार:देर रात ट्रेजरी में चार्ज लेकर शुरू किया काम
चंदौली के नवागत जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने सोमवार देर रात कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय के बाहर सीडीओ आर. जगत साई और एडीएम राजेश कुमार ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद शैलेश कुमार ट्रेजरी कार्यालय पहुंचे और आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर डीएम का चार्ज संभाला। इस दौरान पूर्व जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों के बीच दोस्ताना माहौल देखने को मिला। आदेश जारी होने के कुछ घंटे बाद पहुंचे चंदौली दरअसल, चंदौली के जिलाधिकारी रहे चंद्रमोहन गर्ग का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष सचिव के पद पर तबादला किया गया है। वहीं, भदोही में जिलाधिकारी के पद पर तैनात रहे शैलेश कुमार को चंदौली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमवार शाम तबादले का आदेश जारी होने के कुछ घंटे बाद ही नवागत डीएम कार्यभार ग्रहण करने चंदौली पहुंच गए। जिले के अधिकारियों से किया परिचय प्राप्त किया कलेक्ट्रेट पहुंचने पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद शैलेश कुमार ने अफसरों से बारी-बारी परिचय किया। ट्रेजरी कार्यालय में चार्ज लेने के बाद वह डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां अधीनस्थ अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। करीब 15 मिनट चली बैठक के बाद वह कलेक्ट्रेट से रवाना हो गए। सख्त कार्यशैली को लेकर कर्मचारियों में चर्चा नवागत डीएम शैलेश कुमार की कार्यशैली और सख्त तेवर को लेकर कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों के बीच चर्चा रही। बताया जा रहा है कि वह अपने कामकाज को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। ऐसे में उनके आने के बाद कर्मचारियों में भी नई कार्यशैली और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User