वाराणसी में डोसा दुकान पर युवतियों का हंगामा...

वाराणसी के तुलसीपुर में दो युवतियों पर डोसा दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Nov 16, 2026 - 10:50
0
वाराणसी में डोसा दुकान पर युवतियों का हंगामा...

दि राइजिंग न्यूज़ | वाराणसी | 16 नवंबर 2026

वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के तुलसीपुर में एक डोसा की दुकान पर दो युवतियों द्वारा जमकर हंगामा और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

बताया गया है कि घटना 14 नवंबर की रात करीब 8 बजे की है। दुकानदार बाल मुकुंद पांडेय के अनुसार, दोनों युवतियां काले रंग की स्कूटी से दुकान पर पहुंचीं और वहां का वीडियो बनाने लगीं। इसके बाद उन्होंने दुकान में घुसकर डोसा बनाने वाला बर्नर फेंक दिया और सामान की तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान दुकान में मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। 

दुकानदार ने आरोप लगाया कि युवतियों ने कर्मचारियों और ग्राहकों के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं, सीसीटीवी में दर्ज आवाज के अनुसार, युवतियों का कहना था कि उनके पिता के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी और वे उसका हिसाब लेने दुकान पहुंची थीं। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User