बिना ओटीपी भी हैक हो सकता है WhatsApp अकाउंट! एक गलती और निजी चैट लीक!
WhatsApp Web यूजर्स को I4C ने साइबर सुरक्षा को लेकर अलर्ट किया है। दूसरे कंप्यूटर पर लॉगआउट किए बिना अकाउंट छोड़ने से निजी चैट और संपर्क सूची का गलत इस्तेमाल हो सकता है।
दि राइजिंग न्यूज़ | नई दिल्ली | 24 नवंबर 2026
WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए साइबर सुरक्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने यूजर्स को आगाह किया है कि एक छोटी सी लापरवाही उनकी निजी चैट और अकाउंट की सुरक्षा को खतरे में डाल सकती है। इसके लिए किसी साइबर अपराधी को आपके फोन या ओटीपी की जरूरत भी नहीं पड़ सकती। अगर आप किसी दूसरे व्यक्ति के कंप्यूटर पर WhatsApp Web चलाने के बाद लॉगआउट करना भूल जाते हैं, तो आपका अकाउंट उस कंप्यूटर पर खुला रह सकता है।
कैसे हो सकता है अकाउंट का गलत इस्तेमाल
WhatsApp Web का लॉगिन सेशन सक्रिय रहने पर कोई दूसरा व्यक्ति आपकी निजी बातचीत पढ़ सकता है और आपके अकाउंट से संदेश भी भेज सकता है। इसके अलावा संपर्क सूची और समूहों की बातचीत तक उसकी पहुंच हो सकती है। साइबर अपराधी इस स्थिति का फायदा उठाकर आपकी पहचान से धोखाधड़ी, फर्जी संदेश और अन्य ऑनलाइन अपराध कर सकते हैं।
WhatsApp Web इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
WhatsApp Web इस्तेमाल करने के बाद केवल ब्राउजर या टैब बंद करना पर्याप्त नहीं है। काम पूरा होने पर अपने अकाउंट से लॉगआउट जरूर करें। किसी दूसरे या सार्वजनिक कंप्यूटर पर इसका इस्तेमाल करने से बचें। साइबर कैफे, होटल के कंप्यूटर, सार्वजनिक कियोस्क और साझा कार्यालय प्रणालियों पर विशेष सावधानी बरतें। जरूरत पड़ने पर निजी ब्राउजिंग मोड का इस्तेमाल करें और अपने फोन में WhatsApp के Linked Devices विकल्प पर जाकर सक्रिय उपकरणों की जांच करते रहें। अनजान उपकरण दिखाई देने पर तुरंत लॉगआउट कर दें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)