अलीगढ़ में एक दिन में कटे 1401 चालान:5.30 लाख का जुर्माना वसूला गया,6 गाड़ियां सीज
अलीगढ़ में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1401 वाहन चालकों के चालान किए गए। इनमें तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले 265 चालक शामिल हैं। इन पर 5.30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया, जबकि छह वाहन सीज किए गए। 23 नवंबर को यातायात पुलिस ने ऑपरेशन सेफ स्पीड के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (NH-34) पर अभियान चलाया। तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी के लिए इंटरसेप्टर कार में लगे स्पीड रडार और इंटरसेप्टर दोपहिया वाहन का इस्तेमाल किया गया। तय गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वाले 265 चालकों के चालान किए गए। इसके अलावा जनपदीय पुलिस, क्रिटिकल कॉरिडोर टीम और यातायात पुलिस ने जिलेभर में चेकिंग की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1136 अन्य वाहन चालकों के चालान किए गए और छह वाहन सीज किए गए। पुलिस ने प्रमुख चौराहों और तिराहों पर वाहन चालकों और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। लोगों से तय गति सीमा में वाहन चलाने, सड़क पर अनुशासन बनाए रखने और एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं को रास्ता देने की अपील की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)